मुंगेर : चिकित्सा आपके द्वार अभियान का शुभारंभ, घर-घर जाकर होगी स्वास्थ्य जांच
भागलपुर, सितम्बर 2 -- मुंगेर से त्रिपुरारी मिश्रा की रिपोर्ट मुंगेर। स्वास्थ्य विभाग बिहार सरकार के सौजन्य से संग्रहालय सभागार में 'जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके द्वार अभियान' का विधिवत उद्घाटन बुधवार को जिलाधिकारी निखिल धनराज द्वारा किया गया।इस महत्वाकांक्षी अभियान के तहत 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के नागरिकों की मुफ्त स्वास्थ्य जांच और स्क्रीनिंग की जाएगी। स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्तर के संस्थानों में सेवाएं देंगे। इसमें मधुमेह, रक्तचाप, सामान्य कैंसर, हृदय रोग, सांस व फेफड़ा तथा फैटी लीवर जैसी गंभीर बीमारियों की नि:शुल्क स्क्रीनिंग शामिल है। चिन्हित मरीजों को बेहतर इलाज के लिए उच्चतर स्वास्थ्य संस्थानों में रेफर किया जाएगा। यह भी पढ़ें- बिहार में 6 करोड़ लोगों का घर पर होगा हेल्थ चेकअप, सम्राट चौधरी ने भेज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.