भागलपुर, अप्रैल 2 -- मुंगेर : गोला-शादीपुर रोड पर चला निगम का बुलडोजर, अतिक्रमणकारियों पर सख्ती मुंगेर। मुंगेर नगर निगम ने मुंगेर के गोला एवं शादीपुर रोड में अतिक्रमण के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया। यह कार्रवाई मुख्य रूप से पूर्व में नोटिस प्राप्त कर चुके अतिक्रमणकारियों के खिलाफ की गई। पुलिस बल की मौजूदगी में स्थायी एवं अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए। अभियान के दौरान जेसीबी मशीन की सहायता से सड़क किनारे बने अवैध ढांचे ध्वस्त किए गए। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों से जुर्माना भी वसूला गया। नगर प्रबंधक के नेतृत्व में निगम के अधिकारी एवं कर्मी अभियान में सक्रिय रूप से शामिल रहे। निगम ने भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रखने की चेतावनी दी। सूचना लिखे जाने तक अभियान जारी था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.