भागलपुर, अप्रैल 3 -- मुंगेर। शुक्रवार को गुड फ्राइडे के अवसर पर शहर विभिन्न चर्चो में प्रार्थना सभा आयोजित की गई। इसाई समुदाय के लोगों ने प्रार्थना सभा में भाग लिया एवं मानव समाज के कल्याण के लिए प्रभु यीशु के पवित्र बलिदान को याद कर उनके वचनों पर अमल करने का संकल्प लिया। सोझी घाट के पास स्थित चैंबरलीन मेमोरियल यूनियन बैपटिस्ट चर्च में बड़ी संख्या में ईसाई समाज के लोगों ने प्रार्थना सभा में भाग लिया। पादरी लाल बिहारी मुखिया ने गुड फ्राइडे के बारे में बताते हुए कहा कि आज के दिन ही प्रभु यीशु ने मानव समाज के कल्याण के लिए अपना पवित्र बलिदान दिया था। फादर ने कहा कि प्रभु यीशु मसीह के वचनों को अमल में लाकर इंसानियत की राह पर चलने का दिवस है गुड फ्राइडे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.