भागलपुर, जून 24 -- मुंगेर से राजेश की रिपोर्ट मुंगेर। बुधवार का सूरज मुंगेर के लिए अशुभ साबित हुआ। गंगा की उफनती धाराओं ने एक साथ छह मासूम जिंदगियों को लील लिया। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दो घाटों पर हुए दिल दहलाने वाले हादसों में पांच बेटियां और एक किशोर डूब गए। गंगा किनारे उठती चीत्कारों ने हर आंख को नम कर दिया और हर दिल को झकझोर दिया। यह भी पढ़ें- मुंगेर : गंगा की लहरों ने छीन लिए छह मासूम के सपने, पांच बहनों समेत छह डूबेपांच बहनों की दुःखद घटना एक-दूसरे को बचाने में समा गईं पांच बहनें, बघचपरा में पसरा सन्नाटा: पहली रूह कंपा देने वाली घटना बघचपरा घाट पर हुई। सुबह करीब आठ बजे क्रांति पासवान की चार बेटियां संगीता, विनीता, सोनाली और संध्या अपनी चचेरी बहन हिना कुमारी के साथ गंगा स्नान को गई थीं। नहाते-नहाते एक बहन का पैर फिसला और वह गहरे पा...