भागलपुर, अप्रैल 8 -- मुंगेर से नवीन कुमार झा मुंगेर, नि प्र। बुधवार को मुंगेर जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राजेश मिश्रा का तिलक मैदान में कांग्रेस जनों ने स्वागत व सम्मान किया। इस अवसर पर तिलक मैदान में कई वर्षों बाद कांग्रेसियों की भीड़ देखी गई। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्री मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस संगठन को मजबूत करना हमारी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि मेरा पहला प्रयास पुराने कांग्रेसियों को पुनः पार्टी में लाकर उनका सम्मान करना है। इस अवसर परवरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रभात कुमार मिश्रा , सायरा बानो, डॉ देवराज सुमन पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक पासवान सहित काफी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...