भागलपुर, अप्रैल 6 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। नगर की सिंहपुर नाथ बाबा स्थान में श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में धर्मानुरागियों की आस्था भक्ति भाव के साथ उमड़ रही है। कथा के चौथे दिन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की झांकी के साथ भागवत के प्रेरक प्रसंग में उत्तरकाशी के त्यागी स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज ने कहा जो मरने की तैयारी नहीं करता और डरता है उसकी मौत अच्छी नहीं होती। सात दिन में एक जन्म का दूसरा मृत्यु के है। दो ही तो अपना दिन है। बाकी दिन अपना नहीं। जो मरने की तैयारी करते है उनकी मौत अच्छी होती है। मौत के भय से बचना चाहते हो तो भगवान का भजन करो। उन्होंने कहा कि पहले लोगों की सोच ऐसी थी कि उसमें लोगों का हित समाहित था। परोपकार ही पुण्य है। दूसरों को सताना ही पाप है। जो दूसरों को सुख देते है वह हमेशा सुखी होता है। उन्होंने कहा कि अपनी रु...