मुंगेर : इंटर्नशिप संबंधी निरीक्षण समिति ने एचएस कॉलेज में की जांच
भागलपुर, अप्रैल 10 -- हवेली खड़गपुर से शुक्रवार को नगर के हरि सिंह महाविद्यालय में इंटर्नशिप सुविधा प्रदान करने वाले संस्थान के दस्तावेजों एवं प्रशिक्षण संबंधी गतिविधियों की निगरानी के लिए मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा गठित तीन सदस्यीय जांच समिति पहुंची। समिति ने स्नातक सेमेस्टर- 5 के छात्रों को इंटर्नशिप सुविधा प्रदान करने वाले संस्थान के दस्तावेजों की गहन जांच की और महाविद्यालय प्रशासन से भी संबंधित जानकारी ली। जांच समिति में सिंडिकेट सदस्य भरत सिंह जोशी, पूनम देवी एवं विक्की आनंद शामिल थे। निरीक्षण के दौरान समिति ने महाविद्यालय के द्वारा इंटर्नशिप के लिए बनाए गए मानको एवं संस्थान की जांच राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2020 के प्रभावी क्रियान्वयन के परिप्रेक्ष्य में की। निरीक्षण के दौरान समिति ने इंटर्नशिप कर चुके छात्रों से उनके अनुभव भी साझा कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.