भागलपुर, जून 13 -- जमालपुर(मुंगेर) से इम्तियाज आलम की रिपोर्ट रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) जमालपुर पोस्ट में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। ट्रांसफर-पोस्टिंग के तहत एक साथ 26 अधिकारियों एवं जवानों का तबादला कर दिया गया है, जबकि 16 नए अधिकारियों एवं कर्मियों की जमालपुर पोस्ट में तैनाती की गई है। इस व्यापक बदलाव के बाद आरपीएफ जमालपुर में प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं तथा सुरक्षा व्यवस्था को नए सिरे से व्यवस्थित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार तबादला होने वालों में एक सब इंस्पेक्टर, एक हेड कांस्टेबल, 22 कांस्टेबल तथा दो सिपाही शामिल हैं। सब इंस्पेक्टर जेआर मीणा का स्थानांतरण जमालपुर से कहलगांव कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- मुंगेर : आरपीएफ जमालपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल वहीं हेड कांस्टेबल बम-बम सिंह का भी त...