भागलपुर, जून 24 -- हवेली खड़गपुर मुंगेर से दुर्गेश सिंह की रिपोर्ट हवेली खड़गपुर। लखनऊ के एक कोचिंग संस्थान में भीषण अग्निकांड में दर्जन भर से अधिक छात्रों की दर्दनाक मौत के बाद बुधवार को हवेली खड़गपुर अनुमंडल अग्निशमालय के पदाधिकारी और कर्मी सक्रिय होकर नगर क्षेत्र के विभिन्न प्राइवेट कोचिंग संस्थानों में फायर ऑडिट किया और कोचिंग संचालकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अनुमंडल अनिश्मन पदाधिकारी राजबल्लभ प्रसाद यादव के नेतृत्व में अग्निशमन पदाधिकारी और कर्मियों ने 08 कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया और ऑफलाइन अग्नि अंकेक्षण किया तथा छात्र-छात्राओं एवं संचालकों को आग से सुरक्षा और बचाव के संबंध में जानकारियां दी। साथ ही आपात स्थिति में बचाव को लेकर छात्र-छात्राओं और शिक्षको को विस्तार से जानकारी दिया। यह भी पढ़ें- मुंगेर : अग्निशमन विभाग ने ...