मुंगेर। राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि
भागलपुर, अगस्त 20 -- मुंगेर। पूर्व प्रधानमंत्री और भारत में कंप्यूटर क्रांति के जनक माने जाने वाले स्व. राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर गुरूवार को मुंगेर स्थित राजीव गांधी चौक (गांधी चौक) पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कांग्रेस, यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष मनीष यादव ने कहा कि राजीव गांधी ने देश में आधुनिक व्यवस्था, कंप्यूटर क्रांति और तकनीकी विकास की मजबूत नींव रखी। उन्होंने कहा कि आज देश डिजिटल युग, ऑनलाइन सेवाओं और आधुनिक तकनीक के क्षेत्र में जिस तेजी से आगे बढ़ रहा है, उसमें राजीव गांधी की दूरदर्शी सोच का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। यह भी पढ़ें- राजीव गांधी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.