भागलपुर, मार्च 24 -- मुंगेर, निज संवाददाता। विश्व यक्ष्मा दिवस के अवसर पर मंगलवार को जिला यक्ष्मा केंद्र, मुंगेर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुबह में एएनएम स्कूल की छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। इसे सिविल सर्जन डॉ राजू, जिला संचारी रोग पदाधिकारी डॉ ध्रुव कुमार और जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) मोहम्मद फैजान अशरफी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली सदर अस्पताल से शुरू होकर एक नंबर ट्रैफिक, राजीव गांधी चौक, तोपखाना बाजार और गोयनका मातृ सदन होते हुए वापस जिला यक्ष्मा केंद्र पर संपन्न हुई। सिविल सर्जन ने बताया कि टीबी उन्मूलन की दिशा में जिले को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। केंद्रीय यक्ष्मा विभाग, नई दिल्ली द्वारा मुंगेर जिले के 7 प्रखंडों की 24 पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया है। सराहनीय कार्य के लिए जिले की 05...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.