मुंगेर: हम (से.) का 11वां स्थापना दिवस मनाया, संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प
भागलपुर, जुलाई 24 -- धरहरा से राजेश की रिपोर्ट हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) का 11वां स्थापना दिवस शुक्रवार को धरहरा प्रखंड के बंगलवा स्थित जिला कार्यालय भवन में उत्साह और संगठनात्मक जोश के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष परमानंद मांझी ने की। अपने संबोधन में परमानंद मांझी ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हम (से.) सामाजिक न्याय, गरीबों, वंचितों और कमजोर वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार संघर्षरत रही है।कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा जनसेवा के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.