भागलपुर, मार्च 11 -- हवेली खड़गपुर, निज संवाददाता। खड़गपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचल कार्यालय में अंचल अधिकारी (सीओ) और राजस्व अधिकारी (आरओ) बुधवार से हड़ताल पर चले गए हैं। इसके कारण राजस्व से संबंधित सभी कार्य बाधित हो रही है, जिससे ग्रामीण, छात्र और जनप्रतिनिधि परेशान हैं। म्यूटेशन और परिमार्जन जैसे कार्यों के लिए दर्जनों ग्रामीण अंचल कार्यालय पहुंचे, लेकिन अधिकारियों की अनुपस्थिति के कारण उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा। राजस्व कम से आए ग्रामीण कंचन देवी,प्रसिद्ध यादव,शशि शेखर का कहना है कि वे पिछले कई दिनों से इन कार्यों के लिए कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन हड़ताल के कारण कोई सुनवाई नहीं हो रही है। छात्रों को भी जाति, आय, आवासीय प्रमाण पत्र और पारिवारिक सूची बनवाने लिए भटकते नजर आए। इसके अतिरिक्त, कई जनप्रतिनिधि भी विकासात्मक योज...