भागलपुर, जून 28 -- हवेली खड़गपुर मुंगेर से दुर्गेश सिंह शनिवार की देर रात हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र की बैजलपुर पंचायत के प्रसंडो गांव में 58 वर्षीय अधेड़ की संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद गांव समेत आसपास के इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि परिजनों ने मौत का कारण लंबे समय से चली आ रही बीमारी बताया है। मृतक प्रसंडो गांव निवासी नीरज कुमार है। परिजनों ने बताया कि नीरज कुमार करीब चार माह से बीमार चल रहे थे। शनिवार देर रात अचानक घर में बेहोश होकर गिर पड़े, जिससे उनके शरीर पर चोटें भी आईं। आनन-फानन में परिजन उन्हें हवेली खड़गपुर अनुमंडल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मुंगेर रेफर कर दिया। मुंगेर ले जाने के दौरान रास्ते में ही उ...