भागलपुर, फरवरी 26 -- जमालपुर। गुरुवार की सुबह दौलतपुर स्थित सांजेवीयर्स स्कूल की एक शिक्षिका के गले से सोने के चेन की छिनतई बाइक सवार बदमाशों ने कर ली। शिक्षिका मीनाक्षी कुमारी घटना की सूचना पुलिस को दी। जमालपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने बताया कि सुबह करीब 8.30 बजे विद्यालय जा रहे थे, तभी बाइक पर सवार दो बदमाश अचानक मेरे सामने आए और गले से सोने की चेन छिनतई कर साफ़ियासराय की ओर भाग निकले।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...