भागलपुर, मार्च 28 -- धरहरा। धरहरा थाना क्षेत्र में रास्ता विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरहरा में कराया जा रहा है। घटना में एक पक्ष की मंजू देवी, राजेश कुमार एवं कृष्णा कुमार तथा दूसरे पक्ष की खुशी कुमारी घायल हुई हैं। बताया जाता है कि रास्ते को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद के कारण दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया। घायल मंजू देवी ने आरोप लगाया है कि सिकंदर यादव, राधे यादव, कारेलाल यादव, दारोगा यादव, ब्रजेश कुमार, बबलू यादव और रवि कुमार ने लोहे के डंडे से हमला कर उनका सिर फोड़ दिया। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने बता...