भागलपुर, मार्च 14 -- जमालपुर। आदर्श थाना जमालपुर के बड़ी दरियापुर में एक में एक युवक का शव मिलने से मोहल्ले में सनसनी फैल गई। मृतक बड़ी दरियापुर निवासी सिंघेश्वर तांती उर्फ हब्बू का पुत्र सह जमीन ब्रोकर रंजीत कुमार (40) था। घटना शुक्रवार की रात्रि की है। शव रिटायर रेलकर्मी कपिल मंडल के निजी मकान के सामने मिला। घटना की सूचना मिलते ही एसएचओ पंकज कुमार पासवान अपनी टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और शव की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेज दिया। पुलिस ने दूसरे दिन शनिवार की सुबह एफएसएल की टीम बुलाई और डॉग स्काउट के साथ घटना की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.