भागलपुर, अप्रैल 12 -- मुंगेर से राजेश कुमार की रिपोर्ट तारापुर के हरपुर पुलिस ने बीते शनिवार की देर रात कार्रवाई करते हुए एक शराब कारोबारी को 22 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गनैली पंचायत के वार्ड संख्या 01 की वार्ड सदस्या गुड़िया देवी के पति कंपनी पासवान के रूप में हुई है। हरपुर थानाध्यक्ष सत्यम कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी खड़गपुर से हीरो बाइक के जरिए खुदिया-माधोडीह नहर मार्ग होते हुए हरपुर की ओर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस पदाधिकारी श्रीराम शर्मा को पुलिस बल के साथ बताए गए स्थान पर भेजा गया। पुलिस को देखते ही आरोपी हरपुर नहर मोड़ के पास बाइक छोड़कर भागने लगा, लेकिन पुलिस बल ने खदेड़ कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान बाइक की सीट पर रखे बोरे से एक बड़े डिब्बे और चार पॉ...