भागलपुर, अप्रैल 20 -- तारापुर,निज संवाददाता। भारतीय सेना के सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर सर्वोत्तम कुमार सिंह ने अपने पिता स्व.जय मंगल सिंह के द्वारा स्थापित आर.एस. कॉलेज तारापुर का दौरा किया। कॉलेज परिसर पहुंचे ब्रिगेडियर श्री सिंह ने प्राचार्य नागेंद्र कुमार शर्मा से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कॉलेज की शैक्षणिक स्थिति,परिसर के वातावरण तथा भविष्य की विकास योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। संस्थान से अपने गहरे पारिवारिक जुड़ाव का उल्लेख करते हुए उन्होंने कॉलेज की प्रगति के प्रति प्रतिबद्धता जताई। साथ ही उन्होंने बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए कई व्यावहारिक सुझाव भी दिए। कॉलेज प्रशासन ने उनके आगमन पर आभार व्यक्त किया। इस दौरे से कॉलेज परिवार में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान ...