भागलपुर, फरवरी 26 -- तारापुर। अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत मध्य विद्यालय दुरमट्टा के रसोईघर में बच्चों के लिए मध्यान्ह भोजन बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में अचानक आग लग जाने से अफरा-तफरी मच गई। घटना के समय मौजूद सभी रसोइयों ने सूझ-बूझ दिखाते हुए तत्काल रसोईघर से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई और विद्यालय परिसर में पहुंचकर घटना की जानकारी प्रभारी प्रधानाध्यापक को दी।घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी प्रधानाध्यापक ने तुरंत हरपुर थाना को अवगत कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए हरपुर थानाध्यक्ष सत्यम कुमार ने तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना दी। सूचना प्राप्त होते ही हरपुर अग्निशमन दल के अग्निक चालक मिथुन कुमार,अग्निकर्मी दिलशान कुमार एवं चुमेंद्र कुमार अग्निशमन वाहन के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। अग्निशमन दल ने कड़ी मशक्कत के बाद गैस सिलेंडर में लगी आग पर काबू...