भागलपुर, जनवरी 23 -- मुंगेर, एक प्रतिनिधि। मुंगेर जिले में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। कासिम बाजार थाना क्षेत्र के बिंदवाड़ा मोहल्ले में चोरों ने दो सटे हुए बंद मकानों को निशाना बनाते हुए ताला तोड़कर नकदी और लाखों रुपये मूल्य के जेवरात व एलसीडी टीवी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद से इलाके में चिंता एवं दहशत का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिंदवाड़ा निवासी मिलिंद कुमार सिंह किसी निजी कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल के आसनसोल गए हुए थे। गुरुवार को जब वे वापस मुंगेर लौटे तो घर का ताला टूटा पाया। घर के अंदर अलमारी का लॉकर कटा हुआ था और उसमें रखी नकदी एवं जेवरात गायब थे, जिनकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। वहीं, ठीक बगल में स्थित दूसरे मकान के मालिक शंभू शरण सिंह भी अपने ससुराल हवेली खड़गपुर प्रखंड के खंडबिहारी गांव गए हुए थे। उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.