भागलपुर, नवम्बर 10 -- मुंगेर, नगर संवाददाता। रविवार को लायंस क्लब बामा के अध्यक्ष आशा चंद्रा के अध्यक्षता में बड़ी बाजार स्थित डॉक्टर प्रभाकर कुमार की क्लीनिक में निःशुल्क स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य जागरूकता शिविर में बामा के सभी सदस्यों संग लगभग 100 लोगों का स्वास्थ्य संबंधित कई प्रकार का जांच किया गया। जिसमें मधुमेह जांच, ब्लड प्रेशर की जांच के साथ यूरिक एसिड, लिपिड प्रोफाइल, एचबीएवनसी,बीएमडी हड्डी की जांच इत्यादि की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...