भागलपुर, अप्रैल 22 -- संग्रामपुर, एक संवाददाता। बढ़ौनिया पंचायत के वार्ड संख्या 02 स्थित मालचक महादलित टोला में बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे चूल्हे की चिंगारी से लगी आग में चार घर जलकर राख हो गए। इस अग्निकांड में नकदी सहित करीब तीन लाख रुपये का सामान जलने का अनुमान है। पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है।ग्रामीणों के अनुसार, आग इतनी तेज थी कि लोग बुझाने में नाकाम रहे। घरों में रखा अनाज, कपड़े और जरूरी कागजात तक जल गए। स्थानीय लोगों ने थाना को सूचना दी, लेकिन जब तक अग्निशमन वाहन पहुंचा, तब तक सबकुछ राख में तब्दील हो चुका था। इस हादसे में जोगी मांझी, छोटू मांझी, प्रदीप मांझी और विजय मांझी के घर पूरी तरह जल गए। यह भी पढ़ें- फूस के पांच घरों में रखा सबुकछ राख, अब खाने को एक दाना नहीं भीषण गर्मी में पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए हैं। ...