भागलपुर, फरवरी 28 -- मुंगेर। प्रखंड किसान सलाहकार समिति की बैठक जिला कृषि पदाधिकारी सुस्मिता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान उपनिदेशक आत्मा पवन कुमार ने उपस्थित सदस्यों को कृषि विभाग द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न प्रशिक्षण एवं परिभ्रमण कार्यक्रमों की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने बताया कि आपलोग अपने प्रखंड की किसानों की समस्या को नोट कर जिला कृषि विभाग के अधिकारियो को अवगत कराएं। उन्होंने सभी सदस्यों से आग्रह किया कि निर्धारित गाईडलाइन का पालन करें। उन्होंने कहा कि किसान नवीन तकनीकों और योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकें। बैठक में सभी प्रखंडों की अध्यक्ष मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...