भागलपुर, दिसम्बर 17 -- टेटियाबंबर, एक संवाददाता। प्रखंड कार्यालय टेटिया बंबर मैं कार्यालय परिचारी पद पर नियुक्त जवाहर पासवान की लंबे बीमारी के बाद मंगलवार को निधन हो गया। वो बीते 6 माह से असाध्य रोग से पीड़ित थे। मंगलवार को दोपहर लगभग 3:00 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। इधर उनके मौत की सूचना मिलते ही प्रखंड कर्मियों के बीच शोक की लहर दौड़ पड़ी। बुधवार को प्रखंड परिसर में प्रखंड पदाधिकारी व कर्मियों ने उनकी आत्मा को शांति हेतु 2 मिनट का मौन रखा एवं श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर बीडीओ निशा राय, सीओ अर्चना कुमारी समेत अन्य प्रखंड पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...