भागलपुर, सितम्बर 27 -- मुंगेर। पितृपक्ष शुरू होते ही लोग अपने-अपने पितरों तर्पण देने के लिए गंगा घाट पहुंचे रहे हैं। पुरोहितों के माध्यम से पितरों का तर्पण किया जा रहा है। तर्पण के लिए पहले दिन रविवार को बड़ी संख्या में लोग बबुआ घाट, कष्टहरणी एवं सोझी घाट पहुंचे। पुरोहितों के मंत्रोच्चारण के बीच विधि विधान से पितरों का ध्यान कर उन्हें गंगाजल अर्पित कर परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की। हिन्दु संस्कृति में में दिवंगत हो चुके पूर्वजों का तर्पण एवं पिंडदान करने का बहुत महत्व है। मान्यता है कि पूर्वजों का विधि पूर्व तर्पण नहीं किया जाता है तो उन्हें इस लोक से मुक्ति नहीं मिलती है। यह भी पढ़ें- पितृ पक्ष में रोज करें ये 5 काम, पितरों का आशीर्वाद पाने की है मान्यता पितृपक्ष वह समय होता है जब हमारे पूर्वज धरती पर आते हैं। परिवार के लोग उनका तर्पण...