भागलपुर, मार्च 12 -- धरहरा,एक संवाददाता। धरहरा थाना कांड संख्या 159/24, दिनांक 25 जून 2024 के तहत दर्ज धोखाधड़ी और एससी-एसटी एक्ट मामले में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। थानाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने बताया कि कांड में नामजद प्राथमिक अभियुक्त कृष्ण मुरारी सिंह, पिता स्व. जय नंदन सिंह तथा उनकी पत्नी प्रियंका सिंह, दोनों निवासी ग्राम धरहरा, के घर माननीय न्यायालय से प्राप्त आदेश के आलोक में विधिवत कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गई। पुलिस ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 406 तथा एससी-एसटी एक्ट की धारा 3(2)(V) के तहत मामला दर्ज है। आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...