भागलपुर, अप्रैल 19 -- मुंगेर से राजेश की रिपोर्ट टेटियाबंबर। गंगटा थाना क्षेत्र के मझगांय पंचायत अंतर्गत कठना गांव के दो किशोर की रविवार सुबह कहलगांव स्थित गंगा में डूबने से मौत हो गई। एक के शव को बरामद कर लिया गया है जबकि दूसरे शव को एनडीआरएफ टीम द्वारा खोज की जा रही है। दोनों किशोर भागलपुर में पढ़ाई करता था एवं वही लॉज में रहता था। जानकारी के अनुसार कठना गांव निवासी शैलेंद्र कुमार का 15 वर्षीय पुत्र रौनक कुमार एवं पंकज कुमार का 16 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार दोनों इंटर की पढ़ाई भागलपुर में रहकर करता था रविवार की सुबह दोनों किसी कार्य बस भागलपुर से कहलगांव गया था एवं वहां दोनों गंगा में स्नान करने चला गया जहां गहरे पानी चले जाने के कारण दोनों के डुबने से मौत हो गई। यह भी पढ़ें- गंगा स्नान के दौरान दो चचेरे भाई डूबे, एक का शव बरामद, तलाश जारी...