भागलपुर, फरवरी 14 -- मुंगेर, एक प्रतिनिधि। शहर के बेकापुर गार्डन बाजार रोड स्थित लाल स्कैनिंग सेंटर के पास शुक्रवार तड़के तार चोरी की एक घटना सामने आई, जिसमें मोहल्ले के जागरूक युवकों की सतर्कता से चोर को रंगेहाथ पकड़ लिया गया। हालांकि, कोतवाली थाना ले जाने के बाद पुलिस की लापरवाही से आरोपी के वहां से फरार होने की सूचना आई, जिससे कुछ समय के लिए इलाके में आक्रोश और चर्चाओं का माहौल बन गया। लेकिन, बाद में कोतवाली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए त्वरित कार्रवाई से आरोपी को दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह करीब 5:30 बजे एक युवक पड़ोसियों के घर का तार काटकर ले जा रहा था। तभी एक युवक ने उसे तार काटते हुए देख लिया और शोर मचाया। घबराकर भाग रहे आरोपी का पीछा स्कूटी से किया गया और श्री मिष्ठान के पास उसे पकड़ लिया गया। उसके पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.