भागलपुर, अप्रैल 12 -- मुंगेर से राजेश कुमार की रिपोर्ट परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा और नियमों के पालन को लेकर रविवार को एक सख्त अभियान चलाया गया। विभाग के पदाधिकारी राजकुमार के नेतृत्व में तारापुर के सुल्तानगंज-देवघर मुख्य सड़क मार्ग पर स्थित माधोडीह गांव के समीप वाहनों की सघन जांच की गई। अचानक शुरू हुए इस अभियान से नियमों की अनदेखी कर सड़कों पर फर्राटा भर रहे वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। जांच के दौरान पदाधिकारी ने स्वयं सड़क पर खड़े होकर एक-एक वाहन को रुकवाया और उसके कागजात की गहन पड़ताल की। इसी क्रम में ईंट लदा एक ट्रैक्टर रोका गया, जिसके चालक से ड्राइविंग लाइसेंस,वाहन का रजिस्ट्रेशन,फिटनेस और अन्य जरूरी कागजात की मांग किया। चालक द्वारा प्रस्तुत कागजात अधूरे और अमान्य पाए जाने पर तत्काल ऑनलाइन जुर्माना लगाया गया। इस कार्रवाई से अन...