भागलपुर, जुलाई 25 -- तारापुर मुंगेर से राहुल की रिपोर्ट देश में शिक्षा व्यवस्था की स्थिति, लगातार हो रहे पेपर लीक तथा छात्रों और युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर शनिवार को तारापुर में छात्रों ने शांतिपूर्ण पैदल मार्च निकाला। मार्च आर.एस. कॉलेज परिसर के समीप से शुरू होकर प्रखंड कार्यालय स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा तक पहुंचा, जहां छात्रों ने अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। आर.एस. कॉलेज के छात्र अंकित कुमार के नेतृत्व में निकले मार्च में बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान छात्र हाथों में तख्तियां लेकर शिक्षा व्यवस्था में सुधार,परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता और युवाओं के भविष्य की सुरक्षा की मांग कर रहे थे। यह भी पढ़ें- सुपौल: राघोपुर में कांग्रेस का 'जन आक्रोश मार्च' पेपर लीक और छात्र लाठीचार्ज के विरोध में ...