भागलपुर, मई 15 -- तारापुर से राजेश की रिपोर्ट तारापुर। अवकारी थाना तारापुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अंग्रेजी शराब की खेप ले जा रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी फुलेश्वर मंडल के पुत्र सूरज कुमार के रूप में की गई है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अमिताभ चंद्रा ने बताया कि बीते गुरूवार की रात्रि करीब आठ बजे तारापुर-खड़गपुर रोड स्थित चौरा नदी के समीप पुलिस को देखते ही एक युवक हाथ में पकड़ा बोरा सड़क किनारे फेंक कर भागने लगा। पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए युवक का पीछा कर उसे धर दबोचा। इसके बाद सड़क किनारे फेंके गए बोरा की तलाशी ली गई, जिसमें 375 एमएल की कई बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब को जब्त कर आरोपी को थाना लाया। पूछताछ के बाद आरोपी के ...