भागलपुर, सितम्बर 16 -- तारापुर,निज संवाददाता। तारापुर थाना क्षेत्र के कमरगामा गांव में मंगलवार देर रात जमीन के कारोबार को लेकर चली आ रही रंजिश में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट में लाठी-डंडे,लोहे की सरिया,ईंट और कुदाल से हमला किए जाने की बात सामने आई है। घटना में एक किसान की मौत हो गई,जबकि दोनों पक्षों के चार लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतक की पहचान कमरगामा गांव निवासी स्व. लक्ष्मी सिंह के 61 वर्षीय पुत्र किसान श्रीकांत सिंह के रूप में हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...