भागलपुर, अप्रैल 2 -- टेटियाबंबर, एक संवाददाता। टेटिया थाना पुलिस ने थानाक्षेत्र अंतर्गत ठाढ़ा गांव स्थित कुएं से एक युवती का शव गुरुवार की सुबह बरामद किया है। शव की शिनाख्त ठाढ़ा निवासी राजू सिंह की 18 वर्षीय पुत्री पल्लवी कुमारी के रूप में की गई है। जानकारी हो कि पल्लवी कुमारी बुधवार की अहले सुबह से ही घर से गायब थी, परिजन बुधवार की सुबह जगा तो घर का दरवाजा खुला पाया एवं युवती को गायब पाया। तत्पश्चात परिजन द्वारा युवती की खोजबीन शुरू कर दी गई, लेकिन कहीं पता न चलने पर बुधवार की दोपहर बाद परिजन ने मामले को लेकर टेटिया थाना को लिखित जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस द्वारा भी खोज बीन की जा रही थी। लेकिन इसी बीच गुरुवार की सुबह घर से 100 गज की दूरी पर रहे एक कुएं में युवती का तैरता हुआ शव पाया गया। जिसकी सूचना मिलते ही हवेली खड़गपुर अनुमंडल पुलिस...