भागलपुर, मार्च 14 -- टेटियाबंबर। मंझगांय पंचायत अंतर्गत रायपुरा चौक के समीप शनिवार को सड़क किनारे लगे बिजली ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग जाने से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ट्रांसफार्मर से धुआं और लपटें उठते देख स्थानीय ग्रामीणों में दहशत फैल गई और लोगों ने तुरंत इसकी सूचना विद्युत विभाग तथा अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलते ही विद्युत विभाग की ओर से एहतियातन तत्काल बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके। वहीं अग्निशमन विभाग की टीम भी तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। अग्निशमन विभाग के कर्मी बंटी यादव ने बताया कि ट्रांसफार्मर में आग लगने की सूचना मिलते ही खड़गपुर सब स्टेशन से लगभग छह किलोमीटर दूर रायपुरा चौक पर टीम के साथ पहुंचे। वहां पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा ह...