भागलपुर, मार्च 10 -- मुंगेर, नगर संवाददाता। मंगलवार को शहर के प्रतिष्ठित अंबे चौक पर जाम के ताम-झाम से घंटों राहगीर परेशान नजर आए। शहर का मुख्य रूप से कॉलेज जाने वाली रोड पर कई छोटे वाहन के साथ ई रिक्शा इस जाम के जद्द में फंसे रहे। वैसे यातायात को सुव्यवस्थित बनाने के लिए दो महिला सिपाही की तो नियुक्त की गई है लेकिन जाम का रूपरेखा देखकर वह भी विवश दिखे और धीरे-धीरे गाड़ियों को बाहर निकालने में सहायता प्रदान की। जिससे लगभग जाम हटाने में घंटों लग गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...