भागलपुर, फरवरी 14 -- जमालपुर, एक प्रतिनिधि। शनिवार को जमालपुर स्टेशन द्वितीय श्रेणी प्रतिक्षालय में अचानक पुलिस के राइफल से चली गोली से बैठे यात्री में भगदड़ मच गया। यह घटना दोपहर 12:22 पर घटी, घटना के बाद आरोपित पुलिसकर्मी वहां से निकल पड़े लेकिन यात्रियों में कौतूहल मचा रहा, मौके पर जानकारी मिलने पर स्टेशन अधीक्षक दीपक कुमार पहुंचे और वहां पर आरपीएफ स्टाफ संग यात्रियों से पूछताछ की। बताया जाता कि भूल बस जवान से ट्रिगर दब गया और गोली चल पड़ी। पुलिस सीसीटीवी कंगाल कर मामले की जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...