भागलपुर, अप्रैल 11 -- जमालपुर से इम्तियाज आलम की रिपोर्ट पूर्व रेलवे डीजल शेड जमालपुर में शनिवार की सुबह ड्यूटी ऑन होते ही बड़ा हादसा हो गया। कार्य के दौरान एक महिला रेलकर्मी कम्प्रेशर मशीन की चपेट में आने से बुरी तरह घायल हो गई। चीख चिल्लाहट पर सहकर्मी शॉप में दौरे और मशीन बंद किया। जिससे उसकी जान बच गई। घायल रेलकर्मी लखीसराय जिला के अभयपुर स्थित घोंघी बरियरपुर निवासी स्वर्गीय अवध कुमार की पत्नी सह डीजल शेड जमालपुर के डीएवी सेक्शन की टेक्नीशियन शिखा देवी (50) है। फिलहाल घायल महिला रेलकर्मी को रेलवे मुख्य अस्पताल पहुंचाया है, जहां इलाज किया जा रहा है। तथा बेहतर इलाज के लिए हावड़ा ऑर्थो भेजा जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही डीजल शेड के सीनियर डीएमई केके दास, रेल इंजन कारखाना जमालपुर के सिडब्लूएम विनय वर्णवाल सहित अन्य अधिकारी व यूनियन नेता ...