भागलपुर, फरवरी 1 -- हवेली खड़गपुर। रविवार को हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के रमनकाबाद पश्चिम पंचायत के छोटकी हथिया गांव में चापाकल घेरने को लेकर विवाद में भाई ने बहन की जमकर पिटाई कर दी जिसमें बहन गंभीर रूप से जख्मी हो गई। मिली जानकारी के अनुसार छोटकी हथिया गांव में रहने वाली शीला सोरेन अपने पति राजेश हांसदा के द्वारा 10 साल पहले छोड़ दिए जाने के बाद से अपने मायके में रहकर अपने बच्चों का भरण-पोषण करती है। रविवार की सुबह घर के चापाकल को घेरने को लेकर विवाद शुरू हुआ। विवाद के बाद उसके भाई और उसके परिवार ने शीला की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई से जख्मी शीला को परिवार के अन्य लोगों की मदद से अनुमंडलीय अस्पताल हवेली खड़गपुर में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने जख्मी महिला का इलाज किया। जख्मी शीला सोरेन के सिर, हाथ और पैर पर गंभीर चोटें आई हैं। इधर ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.