मुंगेर: कार से 387लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार
भागलपुर, अगस्त 8 -- असरगंज से निरंजन सिंह की रिपोर्ट गुप्त सूचना के आधार परअसरगंज थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए टाटा नेक्सन कार से भारी मात्रा मे विदेशी शराब बरामद किया है। पुलिस ने मौके से नेक्सस कार का ड्राइवर अजय कुमार पिता नरेश ग्राम विसनपुरा थाना सादपुर जिला जिंद हरियाणा को गिरफ्तार किया है। असरगंज थाना अध्यक्ष विपुल कुमार ने बताया कि नेकसन कार से 387.18 लिटर बिदेशी शराब बरामद किया है। शराब की खेप हरियाणा से भागलपुर होते हुए जहानाबाद ले जाया जा रहा था। जिसे असरगंज थाना क्षेत्र के लदौआ मोड़ के समीप सत्ती स्थान के पास से शराब के साथ कार ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। कार और बरामद शराब को जप्त कर लिया है। फिलहाल गिरफ्तार युवक से पूछताछ कर रही है और शराब की खेप से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.