भागलपुर, मार्च 22 -- मुंगेर, एक प्रतिनिधि। शहर के ऐतिहासिक उत्तरी किला में संरक्षण एवं पुनरुद्धार कार्य की शुरुआत हो गई है। इस पहल को मुंगेर के गौरवशाली अतीत को सहेजने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कार्य प्रारंभ होते ही स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल देखा गया।पारंपरिक तकनीक से होगा संरक्षण:किले के संरक्षण कार्य में पारंपरिक पद्धतियों का उपयोग किया जा रहा है। गद्दा बनाकर सुर्खी-चूना तैयार कर निर्माण कार्य किया जाएगा, जिससे किले की मूल संरचना और ऐतिहासिक स्वरूप सुरक्षित रह सके। यह कार्य पुरातत्व विभाग के संरक्षण एवं निर्देशन में कराया जा रहा है।मुंगेर सेवा मंच ने किया स्वागत:एनजीओ, मुंगेर सेवा मंच ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे जिले के लिए सकारात्मक कदम बताया है। मंच के अध्यक्ष ने कहा कि, उत्तरी किला में कार्य की शुरुआत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.