भागलपुर, मई 27 -- हवेली खड़गपुर मुंगेर से दुर्गेश सिंह की रिपोर्ट हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता।मंगलवार की देर रात प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में तेज आंधी बारिश से भारी क्षति पहुंची है। प्रखंड के नया टोला चौखट में तेज आंधी से एक दर्जन घरों के एस्वेस्टस, चदरा, छप्पर उड़ गए। हवेली खड़गपुर झील के अंदर बसे चौखट गांव को सरकार के द्वारा विस्थापित कर सभी परिवारों को नया टोला चौखट में बसाया गया है। नया टोला चौखट गांव में दर्जनों घरों को आंधी से भारी नुकसान पहुंचा है। रात लगभग 2 बजे तेज आंधी के साथ आई बारिश ने जनजीवन को खासा प्रभावित किया। ग्रामीण गौरी देवी, नगिया देवी, उपेंद्र कोडा, दुलिया देवी, युगल कोड़ा, चमन लाल कोड़ा, सोनेलाल कोड़ा, सोमर कोड़ा, समरी देवी, संजय कोड़ा, मनोज कोड़ा, जागो कोड़ा ने बताया कि हम लोग अपने घरों में सोए हुए थे तभी तेज आंधी बारि...