भागलपुर, मई 26 -- धरहरा से राजेश की रिपोर्ट सोमवार की रात आए तेज आंधी-तूफान के कारण प्रखंड क्षेत्र में करीब सात घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। बिजली नहीं रहने से लोगों को रातभर परेशानियों का सामना करना पड़ा। विद्युत विभाग के कनीय अभियंता रोहित कुमार ने बताया कि 33 केवी तार में फॉल्ट आ जाने के कारण आपूर्ति बाधित हुई थी। तकनीकी कर्मियों द्वारा फॉल्ट को दुरुस्त करने के बाद बिजली आपूर्ति सुचारु रूप से बहाल कर दी गई। उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह फिर तेज हवा चलने लगी। एहतियात के तौर पर कुछ देर के लिए बिजली आपूर्ति बंद की गई। हवा शांत होने के बाद पुनः आपूर्ति चालू कर दी गई। जानकारी के अनुसार सोमवार रात करीब दस बजे के बाद से मंगलवार सुबह सात बजे तक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...