भागलपुर, अगस्त 5 -- असरगंज। निज संवाददाता श्रावणी मेले के अवसर पर असरगंज कच्ची कांवरिया पथ पर बोल बम' की जयकारा करते हुए शिव भक्त गेरुआ वस्त्र धारी कांवरिया बाबा बैद्यनाथ पर जलाभिषेक को लेकर रंग- बिरंगे आकर्षक कांवर को लेकर लगातार बाबाधाम जा रहे हैं। इसी क्रम में पटना सिटी से विशाल शिव धारी कांवड़िया संघ के 600 से अधिक श्रद्धालुओं का जत्था 54 फीट की आकर्षक कांवड़ लेकर अजगैबीनाथ धाम से देवघर के लिए रवाना हुआ。 यह भी पढ़ें- कुचाई से 50 कांवरियों का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवानाकांवर यात्रा का उत्सव जत्था में शामिल सभी कांवरिया पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ नाचते-गाते, ढोल-नगाड़ों की गूंज और बोल बम के नारों के साथ कांवरिया मार्ग को भक्तिमय कर दिया है। कांवड़ की सबसे खास बात यह है कि कांवर की लंबाई और उसमें इस्तेमाल की गई चांदी है। कांव...