भागलपुर, मई 26 -- जमालपुर से इम्तेयाज आलम की रिपोर्ट मुसलमानों का साल में दो त्योहार खास है। ईद जो खुशी का पैगाम लेकर आती है तो बकरीद त्याग व बलिदान का दिन होता है। त्याग, बलिदान और अल्लाह की राह में समर्पण का संदेश देने वाला मुस्लिम समाज का प्रमुख पर्व ईद-उल-अजहा यानी बकरीद गुरुवार को पूरे अकीदत और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। जमालपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में बकरीद को लेकर धार्मिक माहौल पूरी तरह रंग में नजर आ रहा है। मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, जबकि बाजारों में खरीदारी को लेकर जबरदस्त भीड़ उमड़ रही है। जमालपुर ईदगाह मैदान में सुबह 7 बजे बकरीद की नमाज अदा की जाएगी, जबकि वलीपुर मस्जिद में सुबह 6:30 बजे नमाज होगी। बारिश होने की स्थिति में शहर की जामा मस्जिद, सदर बाजार मस्जिद और वलीपुर मस्जिद में नमाज अदा कराई...