भागलपुर, मार्च 15 -- तारापुर, निज संवाददाता। तारापुर विधानसभा क्षेत्र में जिला प्रशासन मुंगेर के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल महोत्सव का फाइनल मुकाबला रविवार को शांति नगर खेल मैदान पर बेहद रोमांचक रहा। फाइनल में बढोनियां और अमैया की टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। निर्धारित समय तक दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। इसके बाद मैच का फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ, जिसमें बढोनिया की टीम ने 5-4 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम कर लिया। फुटबॉल महोत्सव तारापुर की पूर्व विधायक स्व. पार्वती देवी की 80 वीं जयंती के अवसर पर आयोजित किया गया था। फाइनल मैच के मौके पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने जिला पदाधिकारी निखिल धनराज के साथ विजेता और उपविजेता ...