गंगापार, मई 9 -- पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मुंगारी में शनिवार को निःशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख सरोज कमलेश द्विवेदी ने कक्षा 6, 7 एवं 8 की छात्राओं को पुस्तकें वितरित कीं। प्रधानाचार्या ज्योत्सना सिंह ने कहा कि शासन की ओर से हर वर्ष पुस्तक वितरण का उद्देश्य सभी विद्यार्थियों को समान शिक्षा उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में संगीता कुमारी, स्मिता जायसवाल, फिरदौस बेगम, ममता श्रीवास्तव, डॉ. रुचि सेठी और अनीता सिंह आदि मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- छात्र-छात्राओं के बीच बैग और किताब का वितरण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...