जौनपुर, अप्रैल 23 -- मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पालिका परिषद मुंगराबादशाहपुर के सभागार में गुरुवार को बोर्ड की बैठक हुई। इसमें विकास कार्यों की रणनीति बनाने के साथ ही सभासदों से विकास के लिए प्रस्ताव मांगे गए। वर्ष 2026-27 के वित्तीय वर्ष में करीब 41 करोड़ रुपये के बजट को बोर्ड ने सहमति दी। सर्वाधिक राशि जल निकासी, पथ प्रकाश और पेयजल आपूर्ति पर खर्च किया जाएगा। सड़क निर्माण पर भी जोर दिया जाएगा। स्वामी विवेकानंद सभागार कक्ष में आयोजित बैठक में पहले पिछली बैठक की कार्यवाही को लेकर चर्चा हुई। जो काम नहीं हुए थे उन्हें शीघ्र कराने का चेयरमैन कपिल मुनि उमरवैश्य ने निर्देश दिया। इसके बाद नए वित्तीय वर्ष में कराए जाने वाले कार्यों का अनुमानित वार्षिक बजट बोर्ड के समक्ष रखा गया। विस्तृत चर्चा के बाद सभासदों ने सर्वसम्मति स्वीकृति दी...