जौनपुर, अप्रैल 13 -- सतहरिया, हिन्दुस्तान संवाद। मुंगराबादशाहपुर के विभिन्न वार्ड में रविवार को आजाद नगर, पकड़ी गोदाम, हनुमान बस्ती गुड़हाई सेवा बस्तियों में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं जांच कैंप का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन सेवा भारती के जिला मछलीशहर एवं सेवा विभाग राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से किया गया था। जिलाध्यक्ष सेवा भारती डॉ. आरबी चौहान के नेतृत्व में इस कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में आए लोगों को मुफ्त दवाइयां और आवश्यक जांच सुविधाएं दी गईं। साथ ही स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी दी गईं। इस स्वास्थ्य शिविर में कई चिकित्सक उपस्थित रहे। इनमें डॉ. उत्तम त्रिपाठी, डॉ. विकास पाल, डॉ उनमेद प्रताप सिंह, डॉ. मोहम्मद इमरान, डॉ शशांक गुप्ता और डॉ मुकेश पाल शामिल थे। जिला प्रचार प्रमुख सेवा भारती जय प्रकाश तिवारी ने शिविर ...