फिरोजाबाद, अप्रैल 14 -- साइबर अपराधी ने फिरोजाबाद की दिव्यांग माहेनिगार पुत्री कुतुबुद्दीन निवासी हुसैनी मोहल्ला को अपना शिकार बना लिया। मीशो से खरीदे गए प्रोडक्ट को वापस कराने के बाद रुपये नहीं आने पर युवती ने आनलाइन फोन किया था। फोन नहीं उठा और फिर साइबर ठग ने अपना फोन करके युवती को बातों में फंसाया और रुपया वापसी का झांसा देकर आरोपी ने एक मैसेज ओपन कराकर दो बार में एक लाख रुपया निकाल लिया। युवती ने थाना रसूलपुर में मुकदमा दर्ज कराया है। मामले में थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...